फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े ताला तोड़कर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के सोनखरी ग्राम में शनिवार को दिन दहाड़े ताला तोड़कर चोर नकदी समेत हजारों रुपये के सामान उठा ले गए। सोनखरी ग्राम निवासी बद्री प्रसाद के परिवार के लोग शनिवार को मकान में ताला बंद करके किसी काम से गए थे। इस दौरान घर का ताला तोड़कर ंअंदर घुसे चोरों ने बक्शे में रखा तीन हजार रुपये नकद, जेवर समेत हजारों रुपये के अन्य सामान उठा ले गए। बद्री प्रसाद ने बताया कि चोरों ने उनके बक्शे में रखा आठ सौ रुपया नकद, चांदी की चेन,अंगूठी आदि सामान ले गए। वहीं चमेला देवी ने तहरीर में बताया कि चोरों ने बक्खे में से दो हजार नकद और जेवर उठा ले गए। पुलिस तहरीर लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें