फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 21 नमूनों की मौके पर जांच, तीन फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर जनता को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से व्यापक जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 21 नमूनों की मौके पर ही जांच की गई, जिसमें तीन नमूने फेल मिले। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ और डीएम के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित छापामार दल ने सगड़ी, मार्टीनगंज और करतालपुर में छापामारी की।
विज्ञापन

टीम ने क्षेत्रों में मिठाई, दूध उत्पाद समेत 10 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। सगड़ी तहसील के सियरहा व पटवध, मार्टीनगंज तहसील और करतालपुर से छेना मिठाई, बेसन लड्डू, गुलाब जामुन, बर्फी, पनीर व मिल्क केक आदि के नमूने लिए गए। अब तक तीन दिनों में जनपद से कुल 36 नमूने जांच के लिए संग्रहित किए जा चुके हैं। साथ ही, फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स (सचल खाद्य जांच प्रयोगशाला) के माध्यम से लालगंज तहसील के गोसाई बाजार में आज 21 खाद्य नमूनों की मौके पर जांच की गई, जिनमें से तीन नमूने मानक के विपरीत पाए गए। संबंधित कारोबारियों को सुधार के लिए निर्देशित किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने मौके पर उपभोक्ताओं को जांच विधि समझाई और उन्हें मिलावट से बचने के उपायों से अवगत कराया। यह मोबाइल जांच प्रयोगशाला अगले 7 दिनों तक जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर निःशुल्क जांच करती रहेगी। सहायक आयुक्त (खाद्य) सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि त्योहार के दृष्टिगत छापेमारी लगातार जारी रहेगी। साथ ही, उन्होंने आम जनता से अपील की कि खाद्य सामग्री खरीदते समय ‘बेस्ट बिफोर’ और ‘एक्सपायरी डेट’ जरूर जांचें, और अत्यधिक रंगीन मिठाइयों व खाद्य पदार्थों से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें