फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए काशी से 21 तीरंदाजों का हुआ चयन

विज्ञापन
जिले में सोमवार को उत्तर प्रदेश तीरंदाजी चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए 21 तीरंदाजों का चयन किया - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जिले में सोमवार को उत्तर प्रदेश तीरंदाजी चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए 21 तीरंदाजों का चयन किया गया। बाराबंकी में 26 और 27 सितंबर को सीनियर वर्ग और 28 और 29 सितंबर को जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता होनी है। जिला तीरंदाजी संघ का ट्रायल महालक्ष्य आर्चरी अकादमी के ग्राउंड पर किया गया। इस चयन ट्रायल में कुल 32 प्रतियोगियों ने इंडियन, रिकर्व और कंपाउंड राउंड में भाग लिया।
विज्ञापन


जूनियर बालक वर्ग में इंडियन राउंड के लिए ललितेश, आकाश, साहिल, अनंत नारायण और बालिका वर्ग में अदिति, दिव्यांशी, सानिया, आस्था, सीनियर बालक वर्ग में हर्षवर्धन, गोविंद, अंकित, गुरदास, बालिका वर्ग में महिमा, सुनीता, अंजलि, अदिति, रिकर्व राउंड में जूनियर व सीनियर के लिए सर्वेश, अभिषेक और राज राय बालिका वर्ग में मौसम सिंह और कंपाउंड राउंड के लिए अभय कुमार ने अपना स्थान सुरक्षित किया।


चयन के लिए ट्रायल के मौके पर जिला तीरंदाजी संघ वाराणसी के अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी, महासचिव शशि प्रकाश मिश्र, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल के साथ ही महालक्ष्य तीरंदाजी एकेडमी के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, हेमंत नारायण, लक्ष्मीकांत मिश्रा, रामाश्रय पटेल, जावेद अख्तर आदि की उपस्थिति रही। जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी ने सभी चयनित खिलाड़ियों के लिए शुभकामनाएं दीं। तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए काशी के प्रतियोगियों का ट्रायल उमरा में संपन्न हुआ।

जिले में सोमवार को उत्तर प्रदेश तीरंदाजी चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए 21 तीरंदाजों का चयन किया- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें