आईएमएस बीएचयू के प्रो. विजयनाथ मिश्र, यतीद्र मिश्र को मुंबई मे सम्मानित किया गया।
- फोटो : Archive
आईएमएस बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो.विजयनाथ मिश्र को मुंबई में आयोजित समारोह में राजभाषा गौरव पुरस्कार से नवाजा गया है। इसके साथ ही यतींद्र नाथ मिश्र को भी सम्मानित किया गया। गृहमंत्रालय के राजभाषा विभाग की ओर से सोमवार को आयोजित समारोह में प्रो. विजयनाथ और यतींद्र को संस्कृति, धर्म, कला, धरोहर की श्रेणी में हिंदी में मौलिक पुस्तक दण्डपाणि च भैरवमम्के लिए यह सम्मान मिला है। प्रो.मिश्र ने बताया कि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि गृहमंत्री अमित शाह, विशिष्ट अतिथि गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस के साथ ही कई जाने माने लोग शामिल रहे।