वाराणसी। 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर में 42 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद 204 जवान शनिवार को सेना का हिस्सा। ट्रेनिंग सेंटर के परेड ग्राउंड में आयोजित कसम परेड में गोरखा जवानों को उनका परंपरागत हथियार खुकरी भेंट किया गया। जवानों ने परेड में देश की रक्षा की शपथ ली।
परेड की पहली सलामी ट्रेनिंग बटालियन के कमांडर कर्नल एसकेे सिंह ने ली। परेड के मुख्य अतिथि 39 जीटीसी के ब्रिगेडीयर कुंवर बीरेंद्र सिंह ने जवानों को शानदार परेड के लिए बधाई देने के साथ ही उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाया। परेड के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले आठ जवानों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेना के अधिकारी, एनसीसी कैैडेट समेत स्कूली बच्चे मौजूद थे।