फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में हर तीसरे दिन छुट्टी, केवल इतने दिन होगी पढ़ाई

Fri, 04 Jan 2019 04:19 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष 2019 के लिए एक जनवरी को अवकाश की सूची जारी की गई है। इसमें (एक जनवरी से 31 दिसंबर 2019 तक) साल के 365 दिन में 113 दिन अवकाश (ग्रीष्मावकाश/रविवार/अवकाश दिवस) का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन


यानी माध्यमिक विद्यालयों में इस साल 113 दिन की छुट्टियां रहेंगी और केवल 236 दिन ही कक्षाएं चलेंगी। ऐसे में हर तीसरे दिन पर एक दिन का अवकाश रहेगा। इसके साथ ही महापुरुषों और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े क्रांतिकारियों, समाज सुधारकों के जन्म दिवस पर सभी विद्यालयों में कार्यक्रम भी होंगे, जिसमें छात्रों को उनके जीवन से जुड़ी घटनाओं के बारे में बताया जाएगा।

इसके अलावा 16 दिन तक यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटर की परीक्षाएं और 236 दिन कक्षाएं चलाई जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह की ओर से सभी प्रधानाचार्यों को भेजे गए आदेश में 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश का जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही यह भी कहा गया है कि विद्यालयों में शोक सभाएं केवल कार्यरत शिक्षकों/कर्मचारियों के निधन पर ही होंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें