फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित चिकित्सा अधीक्षक पर मुकदमे की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के निलंबित चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। शासन के निर्देश पर प्रमुख अधीक्षक ने शुक्रवार को कोतवाली थाने में तहरीर भेज दी थी लेकिन अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। सूत्रों की माने तो अभी मामले में पुलिस की ओर से विधिक राय ली जाएगी, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक रहे डॉ. अरविंद सिंह को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सिद्धार्थनाथ सिंह पर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी के आरोप में गुरुवार को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद डीजी कार्यालय से संबद्ध करते हुए मामले की जांच विशेष सचिव को सौंपी गई। अब प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने डॉ. सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। इस बारे में प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देश पर तहरीर भेजी जा चुकी है। पुलिस मामले में विधिक राय के बाद ही आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। बताया कि फिलहाल डॉ. आरके सिंह को कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें