फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ को सकलडीहा और 15 को अजगरा आएंगे अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव चंदौली और बनारस में तीन सभाएं करेंगे। यह जनसभाएं चंदौली प्रत्याशी संजय चौहान और वाराणसी प्रत्याशी शालिनी यादव के लिए होंगी। सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव ने कहा कि चंदौली में अखिलेश यादव की सभा आठ मई को होगी।
विज्ञापन

इसके बाद 15 मई को एक सभा अजगरा विधानसभा के मुनारी में होगी। 16 मई को वीरभानपुर में होने वाली सभा गठबंधन की होगी, जिसमें बसपा प्रमुख मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, रालोद प्रमुख अजीत सिंह शामिल होंगे। इन सभाओं की तैयारी की जा रही है। इनमें बनारस और चंदौली दोनों जगहों के सपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे। 16 को होने वाली सभा में सपा और बसपा के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है। बैठकें भी की जा रही हैं और जो कमियां सामने आ रही हैं, उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है।
सपा-बसपा गठबंधन की प्रत्याशी शालिनी यादव के अभिकर्ता बनाने के लिए सपा और बसपा दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। इसके लिए सपा और बसपा दोनों पार्टियों के नेताओं से बूथवार पार्टी के कार्यकर्ताओं की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें