फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर फुटबाल टीम में वाराणसी की पांच खिलाड़ियों को जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो अप्रैल से चल रहे प्रशिक्षण शिविर के बाद शुक्रवार को उत्तर प्रदेश जूनियर बालिका फुटबाल टीम की घोषणा कर दी गई।़ वाराणसी की गुड़िया कुमारी को टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सबसे ज्यादा वाराणसी के खिलाड़ियों ने टीम में जगह बनाई है। यह टीम महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 20 अप्रैल से एक मई तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर (बालिका) फुटबाल चैंपियनशिप 2019-20 में भाग लेने के लिए आगरा से रवाना होगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश को ग्रुप ए में झारखंड तथा जम्मू कश्मीर के साथ रखा गया है। उत्तर प्रदेश का पहला मैच 22 अप्रैल को झारखंड तथा अंतिम लीग मैच 24 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के साथ होगा। चयनित खिलाड़ियों में लखनऊ की सुधा गोस्वामी व प्रिया, आगरा की कुमारी देवी, उर्वशी शिखरवार व प्रियंका, कानपुर की मेघा दूबे व अंकिता पोद्दार हैं। वाराणसी से गुड़िया कुमारी (कप्तान), निशा कुमारी, संध्या राय, शिवांगी पटेल, सोनी यादव को मौका दिया गया है। इसके अलावा मिर्जापुर की श्वेता सिंह, गोरखपुर की संजना, इलाहाबाद की लकीदीप व आंचल निषाद तथा आजमगढ़ की दीपिका पासवान को टीम में जगह दी गई है। वाराणसी के अभिषेक कुमार को चीफ मैनेजर, नोएडा के वाजिद अली को चीफ कोच, आगरा की उर्वशी शिखरवार को उप कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। अवैतनिक संयुक्त महासचिव उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ मोहम्मद शाहिद ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें