फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता में शांभवी व स्नेहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। श्याम नारायण पांडेय स्मृति उत्तर प्रदेश अंडर 17 (बालक व बालिका) फिडे रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप-2019 के दूसरे दिन, शुक्रवार को तीन चक्रों की बाजी खेली गई। समाप्ति पर बालिका वर्ग में बलिया की रिया मिश्रा ने सोनभद्र की प्रीति बंसल को, वाराणसी की शांभवी श्रीवास्तव ने यही की शिवानी जायसवाल तथा सोनभद्र की स्नेहा यादव ने वाराणसी की यशस्वी पटेल को पराजित कर संयुक्त रूप से तीन अंकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई हैं। कानपुर की तान्या वर्मा, वाराणसी की रिया कुमारी ढाई-ढाई अंको से दूसरे स्थान तथा वाराणसी की अपूर्व वर्धन, कानपुर की साक्षी वर्मा, नियति विक्रम सिंह दो अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। बालिकाओं में छह चक्रों की बाजी खेली जानी है।
विज्ञापन

ओपन वर्ग में मैनपुरी के नारायण चौहान ने वाराणसी के कबीर आनंद को, गाजियाबाद के प्रभव अग्रवाल ने वाराणसी के अक्षत चौरसिया को, बलिया के सुमित मिश्रा ने वाराणसी के कुणाल किशोर को, लखनऊ के तनिष्क गुप्ता ने वाराणसी के शिवेश सिंह को, सोनभद्र के संकल्प त्रिपाठी ने गाजियाबाद के मानिक नेगी को पराजित कर तीन अंकों के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। प्रकाश वैष्णवी, काव्य अग्रवाल, ऋ षि सिंह, हसनैन सिद्दिकी, उदित गुप्ता तथा याचना सिंह ढाई अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। ओपेन ग्रुप में कुल सात चक्रों की बाजी खेली जाएगी। वाराणसी जिला शतरंज संघ तथा वाराणसी पब्लिक स्कूल के संयुक्त संयोजन में आयोजित इस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक कविता पटेल, उप निर्णायक दीपक सैगल तथा दिनेश दत्त पाठक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें