फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस को देखतेे ही कमरे से बाहर आ गई शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य का जायजा लेने डीआईओएस डॉ. विजय प्रकाश सिंह सोमवार को सारनाथ स्थित महाबोधि इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां कमरा नंबर चार में जैसे ही डीआईओएस पहुंचे, वहां एक जगह बैठकर बातचीत कर रही महिला शिक्षक बाहर निकलने लगी। इस पर डीआईओएस ने फटकार लगाते हुए सभी को सजगता पूर्वक मूल्यांकन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कॉपियों का मूल्यांकन महाबोधि इंटर कॉलेज, राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज और प्रभु नारायण पीजी कॉलेज रामनगर में चल रहा है। सोमवार को सारनाथ पहुंचे डीआईओएस ने एक-एक कमरे में जाकर मूल्यांकन के बारे में जानकारी ली। कमरा नंबर चार में दूसरे कमरे से आकर बैठकर बात कर रही महिला शिक्षकों ने डीआईओएस को देखा तो जल्दी से बाहर की निकली और गिर पड़ीं। डीआईओएस ने परीक्षकों से समय से मूल्यांकन कार्य पूरा करने को कहा, जिस पर सभी ने तय समय में मूल्यांकन कर लेने की बात कही। सहायक उप नियंत्रक प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को विभिन्न विषयों की 8,229 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें