फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर शतरंज खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शतरंज खिलाड़ी को शादी का झांसा देकर हरियाणा में दुष्कर्म किए जाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला मंगलवार को सिगरा थाना पहुंचा। पीड़िता की तहरीर पर साहिल धवन के खिलाफ सिगरा थाने में दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार वो शतरंज खेलने के लिए हरियाणा के कुरुक्षेत्र गई थी। इसी दौरान कैंप में साहिल धवन से उसकी जान-पहचान हुई जो कुछ ही दिनों में प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने अमृतसर में सगाई की और चार महीने तक एक-दूसरे के साथ रहे। इस बीच शादी का झांसा देकर साहिल ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया तो साहिल ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर सिगरा ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया जाएगा। हरियाणा पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें