फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरसिया समाज की एकजुटता पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अखिल भारतीय चौरसिया महासभा और चौरसिया समाज बनारस समिति के संयुक्त संयोजन में रविवार को एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें समाज की एकजुटता की जरूरत को लेकर मंथन के साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं समाज के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलवामा शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन

चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री भारत सरकार अलोक चौरसिया, विधायक दीघा (पटना) संजीव चौरसिया, रामेश्वर चौरसिया, शैलेष चौरसिया, कैलाश नाथ चौरसिया, टीएन चौरसिया, जगत नारायण चौरसिया अवधेश चौरसिया व बाबू लाल चौरसिया रहे। सुरेश पुजारी व उनके समूह ने भोजपुरी व भक्ति गीत प्रस्तुत किया। अध्यक्षता जगत किशोर चौरसिया तथा संचालन सुधीर कुमार चौरसिया, सुरेश चौरसिया, राजीव चौरसिया ने किया। धन्यवाद प्रदीप चौरसिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें