फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया बनेगा मॉडल औद्योगिक क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र को मॉडल औद्योगिक क्षेत्र बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने लगभग नौ करोड़ रुपये रिलीज किए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि बारिश से पहले औद्योगिक क्षेत्र की हालत में काफी हद तक सुधार आ जाएगा।
विज्ञापन

उद्योग क्षेत्र की हालत में सुधार लाने के लिए कुछ महीने पहले उपायुक्त उद्योग करुणा राय ने 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया था। इसे जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजा गया था। प्रदेश सरकार के बजट में इसकी घोषणा हुई। गुरुवार को आठ करोड़ 66 लाख रुपये (जीएसटी मिलाकर लगभग नौ करोड़) रुपये रिलीज कर दिया गया। चांदपुर औद्योगिक आस्थान में लगभग 140 फैक्ट्रियां हैं। इसमें कृषि यंत्र, बेकरी, काला पंखा, ग्लास, बीड्स, केमिकल व इंजीनियरिंग के कारखाने हैं। यहां सड़कों, नालियों सहित मूलभूत सुविधाओं की हालत बेहद खस्ता है। आलम यह है कि बारिश के दिनों में कारखानों में पानी भर जाता है और शाम होते ही औद्योगिक क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है।
इस फैसले को लेकर लघु उद्योग भारती की बैठक अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें कुमार कार्तिकेय, कमल अग्रवाल, मनोज मधेशिया, दिनेश गुप्ता, आनंद जायसवाल, सुरेंद्र सिंह, संतोष गुप्ता आदि सदस्यों ने प्रदेश सरकार व जिला उद्योग केंद्र को धन्यवाद दिया। साथ ही एक और मांग किया कि चांदपुर औद्योगिक आस्थान को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी औद्योगिक आस्थान के नाम से जाना जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें