फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की कुर्की की तैयारी में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूपी कॉलेज के छात्र विवेक सिंह की हत्या में वांछित पूर्व महामंत्री अनुपम नागवंशी उर्फ कुंदन सहित चार आरोपी वारदात के तीसरे दिन बुधवार को भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। वहीं, पुलिस चारों आरोपियों की कुर्की के लिए कानूनी तैयारियों में जुट गई है। उधर, बुधवार को यूपी कॉलेज का माहौल सामान्य रहा और कक्षाएं संचालित हुईं।
विज्ञापन

यूपी कॉलेज के पीजी हॉस्टल के समीप रविवार रात छात्र विवेक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की छह टीमें गठित की गई हैं। चारों नामजद आरोपियों के 26 करीबियों से पुलिस अब तक पूछताछ कर चुकी है, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पुलिस टीमें निरंतर छापेमारी कर रही हैं। सर्विलांस और मुखबिरों की मदद भी ली जा रही है। संभावना है कि नामजद आरोपी जल्द ही पुलिस की जद में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें