फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में लूट का प्रयास करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुनारी बाजार स्थित यूनियन बैंक में 21 फरवरी को लूट का प्रयास करने के आरोप में दो बदमाशों को चौबेपुर बाजार से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान जौनपुर के केराकत थाना के महदेवा के रवींद्र यादव और गाजीपुर के सैदपुर थाना के लूड़ीपुर के विजय यादव उर्फ मन्नू यादव के तौर पर हुई है। दोनों के पास एक देसी पिस्टल, तमंचा, चार कारतूस, दो मोबाइल और बाइक बरामद हुई है। अब पुलिस को जौनपुर के चंदवक थाना के अहवदपुर के सत्येंद्र यादव उर्फ अमित व अनिल यादव और गाजीपुर के सैदपुर थाना के गैइबीपुर के शैलेश यादव की तलाश है।
विज्ञापन

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि मंगलवार शाम क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह और चौबेपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह चौबेपुर चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि दो बाइक पर सवार चार बदमाश संदहा से चौबेपुर की ओर किसी वारदात को अंजाम देने आ रहे हैं। इस पर क्राइम ब्रांच प्रभारी और चौबेपुर थानाध्यक्ष ने टीम के साथ चौबेपुर स्थित हीरो एजेंसी के पास घेराबंदी की। बाइक सवार नजदीक आए तो उन्हेें रुकने का इशारा किया गया, लेकिन एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में रवींद्र और विजय पकड़े गए, जबकि दो भाग निकले। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया कि वे चंद्रावती स्थित पेट्रोल पंप में लूटपाट करने जा रहे थे। इससे पहले मुनारी में बैंक में लूटपाट का प्रयास किया थे, लेकिन असफल रहे। चार फरवरी को जौनपुर के चंदवक थाना के बीड़ीबारी क्षेत्र में एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये लूटे थे। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह को रजिस्टर्ड किया जाएगा।
रवींद्र व विजय ने बताया कि यूनियन बैंक को लूटने के लिए वे सत्येंद्र, शैलेश और अनिल के साथ गए थे। रवींद्र और अनिल बैंक के बाहर निगरानी कर रहे थे, जबकि सत्येंद्र, शैलेश और विजय बैंक के अंदर घुसे थे। इसी बीच किसी बैंक कर्मी ने एलार्म बजा दिया तो फायरिंग करते हुए उन्हें भागना पड़ा। रवींद्र व अनिल मोहांव और बाकी तीन चौबेपुर की ओर भागे थे। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी में शामिल थानाध्यक्ष चौबेपुर, क्राइम ब्रांच प्रभारी, एसआई प्रदीप यादव, अनुज तिवारी व सुरेंद्र शुक्ला और पुनदेव सिंह, रमेश तिवारी, सुमंत सिंह, सुरेंद्र मौर्या, रामभवन यादव, कुलदीप सिंह, चंद्रसेन सिंह, रामबाबू, सुनील राय को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें