फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटे का शेड्यूल, 15 घंटे कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कई इलाकों में आठ घंटे कटौती का शेड्यूल जारी किया जा रहा है और उन इलाकों में 15 घंटे तक कटौती की जा रही है। इससे लोगों का इंवर्टर डिस्चार्ज हो रहा है। यही नहीं पानी की भी समस्या आ रही है। सेंट जांच मड़ौली के पीछे इलाकों में ऐसी समस्या आ रही है। क्षेत्रीय लोग तीन से चार घंटे ही बिजली मिलने की बात कर रहे हैं। जबकि अधिकारियों की मानें तो सुबह 10 से शाम छह बजे तक ही पोल शिफ्टिंग के चलते कटौती की जा रही है। कुछ कटौती ब्रेक डाउन और शटडाउन के चलते हो रही है।
विज्ञापन

बढ़ती ठंड के बीच सोमवार को दो से आठ घंटे की कटौती कई क्षेत्रों में हुई। कहीं ब्रेक डाउन, शट डाउन के नाम पर तो कहीं विकास कार्यों के नाम पर कटौती की गई। शहर के अलावा वरुणा पार के इलाके भी बिजली कटौती से प्रभावित रहे। मैदागिन, चौक, लंका, सिगरा, महमूरगंज, औरंगाबाद, काशी विद्यापीठ, चौकाघाट आदि इलाकों में भी बिजली कटौती से जनता परेशान रही। यहां दोपहर में दो से शाम छह बजे के बीच कटौती हुई। कुछ इलाकों में सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक कटौती रही।
पोल शिफ्टिंग के चलते सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बड़ा लालपुर, चांदमारी, मीरापुर बसहीं, गांधी चौराहा, अशोकपुरम, गौतम विहार कॉलोनी में बिजली कटौती रही। इसी प्रकार कोईलहवां, मेहता नगर, शिवपुर, कादीपुर में 12 से शाम 5 बजे तक कटौती रही। उधर सड़क चौड़ीकरण के चलते मंगलवार को डीपीएच से चांदपुर, मड़ौली, लहरतारा, मंडुवाडीह, काशी विद्यापीठ और चौकाघाट में अलग-अलग चरणों में चार से आठ घंटे की कटौती की जाएगी। यह कटौती सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच होगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता अजीत कुमार ने दी। इसके अलावा बड़ा लालपुर और कोईलहवां में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें