फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

282 अभ्यर्थी सेेना भर्ती की दौड़ में सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सेना भर्ती रैली के पहले दिन रविवार को छावनी क्षेत्र स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में मऊ जिले के 282 अभ्यर्थी दौड़ में सफल हुए। पहले दिन की भर्ती रैली के लिए मऊ जिले की मऊनाथभंजन और घोसी तहसील के 4940 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से दौड़ में 3422 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। सोमवार को मऊ जिले की मोहम्मदाबाद गोहना व मधुबन तहसील और बलिया जिलेेेेेेे की सिकंदरपुर तहसील के 4947 अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन

सेना भर्ती रैली के लिए शनिवार की रात से ही अभ्यर्थियों का छावनी क्षेत्र में आना शुरू हो गया था। अभ्यर्थियों ने सड़क किनारे फुटपाथ पर अपने ठहरने का ठिकाना बनाया था। रात दो बजे अभ्यर्थियों को भर्ती रैली क्षेत्र में एकत्र किया गया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर अभ्यर्थियों को 1600 मीटर लंबी चार चक्कर की दौड़ के लिए टोकन दिया गया। दौड़ में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक और चिकित्सकीय परीक्षा होगी। इसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। सेना भर्ती निदेशक कर्नल राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि पहले दिन की रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। इस दौरान शांति व्यवस्था के मद्देनजर छावनी क्षेत्र से लेकर कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज तक पांच थानों के थानेदार, सीओ कैंट अनिल कुमार और एसीएम चतुर्थ नीता यादव का चक्रमण जारी रहा।
रहने वाला चंदौली का और दौड़ने आया मऊ की भर्ती में
भर्ती रैली के पहले दिन सेना के अधिकारियों ने चौथे राउंड की दौड़ के पहले रुक जाने वाले एक नवयुवक को पकड़ कर कैंट पुलिस के सुपुर्द किया। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि चंदौली निवासी नवयुवक ने भी भर्ती रैली के लिए पंजीकरण कराया है। मऊ जिले की भर्ती रैली में वो क्यों शामिल होने आ गया, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें