फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के साथ अनहोनी की सूचना पर पत्नी और बच्चे गए घर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जौनपुर जिले के लाइनबाजार थाना अंतर्गत पीली कोठी के समीप बदमाशों की गोली का शिकार हुए बिजली विभाग के ठेकेदार नवल किशोर सिंह का परिवार कैंट थाना अंतर्गत विश्वनाथ पुरी कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। पुलिस और परिजनों ने नवल किशोर की पत्नी पूनम सिंह को उनके साथ अनहोनी की सूचना दी तो वो दोनों बेटों और एक बेटी के साथ जौनपुर जिले के चंदवक थाना अंतर्गत मढ़ी गांव के बाबा का पुरवा स्थित पैतृक आवास के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

उधर, देर शाम तक नवल किशोर सिंह की हत्या का समाचार सार्वजनिक हुआ तो मुहल्ले के लोग उनके किराये के मकान के आसपास जुट गए थे। मुहल्ले के लोगों का कहना था कि नवल किशोर अपने काम से काम मतलब रखते थे और मिलनसार किस्म के थे। उनकी हत्या किए जाने के समाचार पर विश्वनाथपुरी कॉलोनी के लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें