फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने आत्मदाह करने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र सर्वेश पाठक ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए छात्र शुक्रवार को प्रशासनिक भवन के बाहर पेट्रोल और माचिस लेकर धरने पर बैठ गया। आत्मदाह करने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को समझाने का प्रयास किया। कुलपति के आश्वासन के बाद छात्र माना।
विज्ञापन

बीते छात्रसंघ चुनाव में पुस्तकालय मंत्री पद के उम्मीदवार सर्वेश पाठक ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि नौ अगस्त को किसी भी विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में पठन पाठन स्थगित नहीं था। विश्वविद्यालय क्यों बंद किया गया, इसका स्पष्ट जवाब प्रशासन दे। छात्र ने ये भी आरोप लगाया कि कुलपति छात्रों के साथ मनमानी तरीके से पेश आते हैं। प्रशासनिक भवन के समक्ष पेट्रोल और माचिस लेकर धरने पर बैठे छात्र ने प्रशासन को दोपहर तीन बजे तक का समय दिया। हालांकि इससे पहले ही कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने छात्र से वार्ता की। उसे बताया गया कि दलित आंदोलन को देखते हुए नौ अगस्त को विश्वविद्यालय में पठन पाठन स्थगित किया गया था। छात्रसंघ चुनाव न होने के बाबत विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसा कोई आदेश न मिलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें