फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगाए पौधे, बांटा झोला, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रोटरी क्लब काशी की ओर से मंडुवाडीह स्थित गणपति रेजीडेंसी में रविवार को पौधे लगाकर लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील के साथ सदस्यों के साथ ही रेजीडेंसी के आसपास लोगों में कपड़े का झोला भी बांटा गया।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों का असर अब दिखने लगा है। न केवल पौधे लगाए जा रहे हैं बल्कि लोग अब एक दूसरे से पॉलिथीन का प्रयोग न करने और घर से झोला लेकर ही बाहर निकलने की अपील कर रहे है। इसी क्रम में रोटरी क्लब काशी के अध्यक्ष रमेश गुप्ता और सोसायटी के अध्यक्ष अरुण तिवारी के निर्देशन में सोसायटी परिसर में 30 से अधिक पौधे लगाए गए। अपने जन्म दिन के मौके पर भी पौधे लगाकर सदस्यों ने इस आयोजन को यादगार बनाया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सचिव डॉ. बृजेश जयसवाल, श्याम रस्तोगी, आयुष्मान सुरेखा, रमेश सिंह, विवेक रस्तोगी, मोहन बंसल, अनिल वर्मा, डॉ. आर के शर्मा, डॉ.वी पी शुक्ला, अजय सिन्हा, डॉ. वीरेंद्र मौर्य, संतोष गुप्ता, वीरेंद्र राणा, सुनील जायसवाल, डॉ. जेपी उपाध्याय, अवध नारायण राय, एन एन राय, विनोद पांडे, आर पी पांडे, विजया तिवारी, मीना राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें