फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल ओयो यूएस रेजिडेंसी का लाइसेंस कराया जाएगा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत नेवादा क्षेत्र में राजेंद्र बिहार कॉलोनी मोड़ स्थित होटल ओयो यूएस रेजिडेंसी के तीसरे तल से गिर कर हुई युवती की मौत के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है। पुलिस होटल का लाइसेंस निरस्त कराने की कवायद में जुट गई है। फिलहाल होटल पुलिस की निगरानी में है और यहां किसी की भी आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। उधर, पुलिस की गिरफ्त में आए युवती के शादीशुदा प्रेमी वेद सिंह को शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। लंका पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और रजिस्टर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

रोहनिया थाना अंतर्गत जगरदेवपुर निवासी वेद सिंह बुधवार की दोपहर 21 वर्षीय युवती को लेकर होटल ओयो यूएस रेजिडेंसी में गया था। रिसेप्शन पर उसने खुद को युवती का पति बताया और कमरा मांगा। होटल स्टाफ तीसरे तल पर कमरा नंबर 301 दिखाने गया। इसी बीच वेद की पत्नी, पिता, साली और सास होटल पहुंच गए। आरोप है कि सभी मिल कर युवती के साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच तीसरे तल के हाल की खिड़की का शीशा खुला और युवती जमीन पर गिरी पड़ी मिली। मामले को लेकर युवती के पिता की तहरीर पर वेद, उसकी पत्नी, पिता, साली और सास के खिलाफ लंका थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि होटल प्रबंधन की चूक सामने आई है। इस वजह से उसका लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा और वो पुलिस निगरानी में है। वेद का चालान किया जा रहा है और अन्य आरोपियों के खिलाफ पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव उसके परिजनों को पुलिस ने सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें