फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्त के लिए प्रभु ने लिया नृसिंह अवतार

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज (भदोही)। डीघ विकास खंड के बरईपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को भक्त प्रह्लाद-हिरण्यकश्यप और ध्रुव की कथा सुनाई गई। कथा सुनने के लिए आसपास के कई गांवों की महिलाएं भी पहुंच रहीं हैं।
विज्ञापन

कथावाचिका शीघ्रता त्रिपाठी ने कहा कि भागवत कथा सही मार्ग दिखाता है। भक्ति करनी है तो भक्तबाला जैसी भक्ति करो। कहा कि भगवान ने प्रह्लाद के लिए नृसिंह अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का वध किया। ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि मनुष्य को दिखावा न करते हुए भगवान को सच्चे हृदय से याद करना चाहिए। तपस्या और निश्चल प्रेम से ही भक्त के सामने भगवान प्रकट हो जाते हैं। कथा सुनने से उर्जा का संचार होता है। वृंदावन से आए श्रीकांत त्रिपाठी ने भगवान की प्रेम भक्ति पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर सतीश कुमार सिंह, आशीष सिंह, गुड्डू सिंह, नीरज, विजय बहादुर यादव, सुशील श्रीवास्तव, नागेंद्र सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, गीता सिंह, चंदा, सीमा, साधना, ऊषा, उर्मिला आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें