फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी रेंज ने मातहतों की लगाई क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र विजय सिंह मीणा ने मंगलवार को वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय सरपतहां के साथ ही ऊंज और औराई थाने का निरीक्षण किया। असलहों के रखरखाव की स्थिति देखी और पुलिस लाइन में हथियार भी चलवाए। थानों में साफ-सफाई का निर्देश दिया। वाहनों पर गंदगी और अभिलेखों को दुरुस्त करने में लापरवाही पर थानेदारों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन परिसर में पुलिसकर्मियों ने आईजी को सलामी दी। उसके बाद अच्छे टर्न आउट वाले सिपाहियों को पुरस्कृत किया। थानाध्यक्षों ने बारी- बारी से अपनी टोली का कमांड किया। कुछ थानाध्यक्षों के वाहन काफी गंदे दिखे तो उनको फटकार लगाई। उसके बाद पुलिस लाइन स्थित सभी बैरकों का निरीक्षण करने के बाद प्रतिसार निरीक्षक को दिशानिर्देश दिया। भोजनालय में पुलिस कर्मियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को चेक किया। इसी तरह एमटी शाखा, फायर बिग्रेड, यातायात कार्यालय, क्राइम ब्रांच, यूपी 100, शस्त्रागार का जायजा लिया। पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन में जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए कहा। पुलिस कार्यालय सरपतहां में मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, आनलाइन जीडी कक्ष, कार्यालय, मेस को भी देखा। इस मौके पर एसपी सचिंद्र पटेल, एएसपी डॉ. संजय कुमार, सीओ रामकरन, आशुतोष, पवन कुमार, एसओ सुनील वर्मा आदि रहे।
औराई संवाददाता के अनुसार, मंगलवार शाम पांच बजे कोतवाली पहुंचे आईजी जोन विजय सिंह मीणा ने अभिलेख संग कंप्यूटर कक्ष को देखा। असलहों की जानकारी लेते हुए सभी असलहों को कोतवाली में तैनात जवानों के नाम चिन्हित करने को कहा। उन्होंने एसओ को निर्देश दिया कि पशुओं के गाड़ी के जमानत का रजिस्टर, जमानदार के रजिस्टर बनाने को कहा। ऊंज संवाददाता के मुताबिक आईजी ने थाने के निरीक्षण के दौरान पुलिस को आज जन का मित्र बनने की नसीहत दी। कहा कि महिला और एससीएसटी के मामले में खास ध्यान दें। कहा गुड वर्क के मामले में जमानत पाने वाले आरोपियों को चिह्नित कर उन पर नजर रखें। ग्राम सुरक्षा समिति बनाकर आपराधिक मामलों का निपटारा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें