फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजवाहा की खुदाई शुरू, किसान खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। औराई विकास खंड के खरगपुर गांव से 25 गांवों से गुजरने वाले रजवाहा की खुदाई का शुभारंभ सोमवार को फावड़ा चलाकर सांसद वीरेंद्र सिंह ने किया। सांसद ने कहा कि किसानों की सिंचाई से जुड़ी बड़ी समस्या के निवारण के लिए ज्ञानपुर पंप नहर से जुड़े रजवाहा को चालू कराने का उनका प्रयास जल्द ही साकार होगा।
विज्ञापन

25 गांवों के किसानों को अब खेती के लिए पानी की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। साथ ही मजदूरों को रोजगार का साधन भी मिलेगा। मनरेगा के तहत यह कार्य कराया जाएगा। इसमें किसानों से रजवाहा की खुदाई कराई जाएगी। साथ ही किसानों को मेहनताना भी मिलेगा। आने वाले दिनों में रजवाहा को पास के तलाबों से जोड़ दिया जाएगा, जिससे जल की कमी नहीं होगी। अप्रैल तक इस कार्य को एक करोड़ के बजट में पूर्ण कर लिया जाएगा। हर एक गांव में आठ से लाख रुपये खर्च किया जाएगा। इससे पूर्व आयोजक अखिलेंद्र सिंह बघेल जिला पंचायत सदस्य ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन लोकसभा पालक नागेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह, डीसी मनरेगा अजीत सिंह, उप जिलाधिकारी औराई केशव प्रसाद गुप्ता, उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर आशीाष यादव समेत सुशील तिवारी, वागीश दुबे, शिव सागर मिश्रा, नागेंद्र मिश्रा, सुनील मिश्रा, दीपक मिश्रा, वाजिद अली, दिनेश पांडेय, प्रवेश तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, अशोक मिश्रा, अनिल शुक्ला, राजू शुक्ला, बंचू मालवीय, सच्चन दुबे, बबलू सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें