फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

219 यूनिट रक्तदान कर महादनी बने आईआईटीयंस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के राजपुताना छात्रावास में रविवार को लगे रक्तदान शिविर में रक्तदान कर महादानी बनने के लिए आईआईटीयंस में होड़ लगी रही। राजपुताना छात्रावास में आयोजित शिविर में 219 यूनिट रक्तदान कर भावी इंजीनियरों ने जरूरतमंदों की जान बचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं की ओर से आयोजित शिविर को लेकर छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह दिखा। छात्रावास के प्रथम तल पर पहले छात्र-छात्राओं ने लाइन में लगकर पंजीकरण कराया फिर एक-एक कर रक्तदान शिविर में भाग लेकर यादगार बनाया। बीएचयू ब्लड बैंक की ओर से डॉ. एसके सिंह ने इस दौरान विद्यार्थियों को रक्तदान का महत्व बताते हुए इस तरह के अभियान में बढ़चढ़कर भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। ब्लड कनेक्ट संस्था के प्रेसीडेंट हर्षित वर्मा ने बताया कि समय-समय पर जरूरतमंदों के लिए इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाता है। यह इस सत्र का छठा शिविर है। इस दौरान प्रिंयका, मंजुल, शिवांशु, अनामिका, देवव्रत, शेरिक, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें