फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर और दुकान में हजारों का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ठंड और कोहरे के बीच चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार की रात चोरों ने ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के मिल्की गांव में एक घर और पटेल नगर स्थित एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये की कीमत का सामान उड़ा दिया। नाराज ग्रामीणों का कहना था कि रात में पुलिस की गश्त न होने से बेखौफ चोर लगातार वारदातें कर रहे हैं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर के मिल्की गांव निवासी शिव प्रसाद दूबे का परिवार प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात खाना खाकर सो गया। देर रात चोर घरों में सो रहे सदस्यों के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगाकर बंद कर दिया और एक कमरे में रखा बाक्स, अटैची उठा ले गए। सुबह घर की महिलाएं जागीं तो सामान अस्त-व्यस्त देख अवाक रह गईं। भुक्तभोगी के मुताबिक चोरों ने एक सोने की चेन, दो चांदी का कंगन, दो अंगूठी, 10 हजार नकद समेत कई कपड़े उठा ले गए। गांव के समीप एक निर्जन स्थान पर बाक्स टूटा हुआ मिला। भुक्तभोगी के अनुसार करीब दो लाख से अधिक की चोरी हुई है। खबर मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर मुआयना किया। इसी तरह औराई के जाठी गांव निवासी जय प्रकाश सिंह की पटेल नगर स्थित दुकान का ताला तोड़कर हजारों के मोबाइल और उपकरण चोर उठा ले गए। पीड़ित जेपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को दुकान बंद कर गया था। सुबह आसपास के लोगों ने चोरी की जानकारी दी। कहा कि चोरों ने चार लैपटाप, 14 हजार रुपये नगद, दो नेट सटर, तीन ईयरफोन और पांच मोबाइल चार्जर चोर समेट ले गए। करीब एक लाख की चोरी की गई। चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं से लोगों में नाराजगी है। आरोप है कि कोतवाली पुलिस रात्रि गश्त नहीं करती। इससे चोरों के हौसले बुलंद है। सीओ ज्ञानपुर रामकरन ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें