फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के कहर से और एक जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में जानलेवा ठंड का कहर दो हफ्ते से भी ज्यादा समय से जारी है। शनिवार को धूप निकलने के बाद भी राहत नहीं मिली। शीतलहर के कारण लोग दिन-रात ठिठुरते रहे। वहीं, घने कोहरे की वजह से आवागमन में खासी दिक्कतें हुईं। दिन में भी वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। उधर ठंड लगने से सुरियावां में एक वृद्धा की जान चली गई। जिले में अब तक 15 लोगों की ठंड लगने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही घने कोहरे का गुबार फैला हुआ था। दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। 12 बजे के बाद सूर्य की किरणें धुंध को चीरती हुई धरती तक पहुंचीं। इसके बाद लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की, लेकिन शीतलहरी के चलते गलन से धूप भी बेअसर साबित हो गई। थोड़ी ही देर में सूर्यदेव फिर धुंध के बीच फिर छिप गए। धुंध बढ़ने के चलते शाम चार बजे के बाद ही अंधेरा सा छाने लगा और लोग घरों में दुबकने लगे। तमाम लोग अलाव के सहारे दिन काटने को विवश रहे। ठंड के जानलेवा प्रकोप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार को जिले में एक और वृद्धा की मौत हो गई। सुरियावां के वार्ड संख्या दो मलेपुर की रहने वाली कलुई देवी (64) पत्नी स्व. गुनराज अपनी मड़ई में सोई थीं। शनिवार को उनके पेट में अचानक तेज दर्द हुआ तो उन्होंने ठंड लगने की बात कही। इसके बाद घर वाले उन्हें लेकर चिकित्सकों के यहां लेकर रवाना हो गए। लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे पड़ोसी और बसपा नेता सुरेश गौतम ने परिवार को शासन-प्रशासन से मदद की मांग की। इसके साथ ही जिले में ठंड से मौतों की फेहरिस्त में एक और नाम जुड़ गया। इस सीजन में अब तक 16 लोगों की ठंड से मौत हो चुकी है। इससे लोग सहम गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें