फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सपा के सहारे नैया पार लगाने की जुगत में पूर्व मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। 2019 के आम चुनाव को भले ही अभी एक साल का समय है, लेकिन टिकट की जुगत में नेताओं ने भागदौड़ तेज कर दी है। बसपा के एक पूर्व मंत्री अब सपा की साइकिल रूपी नैया से अपनी चुनावी वैतरणी पार करने में लग गए हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष से उनकी मुलाकात ने जिले की सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। कभी भाजपा, बसपा और एक क्षेत्रीय पार्टी में रहे नेताजी के अब सपा में जाने की सुगबुगाहट तेज हो गई है।
विज्ञापन

2019 के मार्च-अप्रैल तक आम चुनाव होना तय माना जा रहा है। एक साल बाद होने वाले चुनावी मैच के लिए अभी से माननीय तैयारी में जुट गए हैं। भाजपा में मामला कमजोर देख एक पूर्व मंत्री ने अब सपा में टिकट के लिए भागदौड़ शुरू कर दी है। पूर्व मंत्री के एक करीबी ने बताया कि बुधवार को उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और सांसद धर्मेंद्र यादव से मुलाकात की। हालांकि सपा से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा पहले से ही चल रही है, लेकिन बड़े नेताओं से मुलाकात के बाद सियासी सरगर्मी और बढ़ गई है। सपा जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि लोकसभा टिकट के लिए आवेदन प्रारूप आया है। लोकतंत्र में सभी आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व इस पर फैसला करेगा कि किसको टिकट देना है और किसको नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें