फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू बवाल: 13 आरोपियों से वसूलेंगे 3.68 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में 20 दिसंबर को हुए बवाल के दौरान क्षतिग्रस्त हुए वाहनों का 3,68,300 रुपये जुर्माना मामले के नामजद 13 आरोपी छात्रों से वसूला जाएगा। इसके लिए एडीएम सिटी की ओर से इन आरोपियों के घर नोटिस भेजा जाएगा। जुर्माने की राशि जमा न करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बीएचयू में बीते महीने हुए बवाल के दौरान एक बस में आग लगा दी गई थी और कई वाहन पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिए गए थे। इनमें से 17 वाहन स्वामियों ने उच्चतम न्यायालय के आदेश और प्रदेश सरकार के शासनादेश का हवाला देते हुए नुकसान की भरपाई आरोपियों से कराने की मांग प्रशासन से की थी। प्रशासन ने परिवहन विभाग से 17 क्षतिग्रस्त वाहनों के नुकसान का आंकलन कराकर रिपोर्ट देने को कहा था। परिवहन विभाग की ओर से बताया गया कि सभी 17 वाहनों को 3,68,300 रुपये का नुकसान हुआ है। यह धनराशि 13 हिस्साें में बांट कर नामजद आरोपियों से वसूली जाएगी और संबंधित वाहन मालिकों को आरटीओ की रिपोर्ट के अनुसार भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें