फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहर ढा रही शीतलहर, 8 डिग्री पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। पहाड़ों से आ रहीं सर्द हवाओं और घने कोहरे के चलते कालीन नगरी में शीतलहर कहर ढाने लगी है। कड़ाके की सर्दी अब जानलेवा बनती जा रही है। जिले में ढंड से अब आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। पूरा जनजीवन जनजीवन कांप रहा है। घर हो या बाहर, कहीं राहत नहीं है। तापमान में भी तेजी से गिरावट हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान लुढ़क कर 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री पर पहुंच गया है। तीन दिन से धूप नहीं निकलने से शिमला जैसा मौसम नजर आने लगा।
विज्ञापन

हाड़कंपाऊ ठंड का जनजीवन पर व्यापक असर पड़ रहा लगा है। मंगलवार इस सीजन का अब तक का सबसे ढंडा दिन रहा। शीतलहरी के चलते लोग कई दिनों से घरों में दुबके हुए हैं। पिछले पांच दिनों से जिले का तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था। इसी तरह दो दिन पहले अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्शियस दर्ज किया गया था। ऐसे में दिन ब दिन गलन और कोहरे का प्रकोप बढ़ने से आमजन बेहाल होता जा रहा है। जिले में ढंड से आधा दर्जन लोगों की जानें जा चुकी हैं। लोगों की दिनचर्या से लेकर रेल और सड़क यातायात व्यवस्था तक बुरी तरह प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें