फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण उड़ाने रहीं विलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। कोहरे के कारण सोमवार को वाराणसी आने और जाने वाली लगभग एक दर्जन उड़ाने विलंबित रहीं। इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी उड़ान 6 ई 826 को निरस्त करना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। दिल्ली से वाराणसी आने वाली स्पाइस जेट की उड़ान एसजी 2195 अपने निर्धारित समय से लगभग 6:30 घंटे की देरी से पहुंची। जयपुर से आने वाली स्पाइस जेट की उड़ान एसजी 2985 लगभग 3:30 घंटे की देरी पहुंची। वहीं स्पाइस जेट की अहमदाबाद की विमान एसजी 971, 2:40 घंटा विलंबित रही। स्पाइस जेट की हैदराबाद से आने वाली उड़ान एसजी 708 भी तीन घंटे विलंबित रही।
विज्ञापन

इंडिगो की उड़ान 6ई 308 करीब 4:30 घंटे, इंडिगो की हैदराबाद वाराणसी उड़ान 6 ई 915 करीब 3:30 घंटे, इंडिगो की ही 6 इ 178 करीब 40 मिनट विलंबित रही। जेट एयरवेज की 9डब्लू 2423 करीब एक घंटे विलंबित रही। एयर इंडिया की 406 एक घंटे, एयर इंडिया की एआई 427 4 घंटे, एयर इंडिया की दिल्ली गया वाराणसी 3 घंटे, एयर इंडिया की शारजाह की उड़ान एक घंटे विलंबित रही। विस्तारा की दिल्ली की युके 812 भी तीन घंटे तथा दिल्ली की ही यूके 970 चार घंटे विलंबित रही। इससे यात्रियों को टर्मिनल में बैठकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें