फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के सात मार्ग आज से वन-वे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर में जाम की बढ़ती समस्या से निबटने के लिए ट्रैफिक प्रबंधन की नई कार्ययोजना बनाई गई है। शहर के सात मार्ग वन-वे कर दिए गए हैं। रात 10 बजे से सुबह सात बजे तक नो इंट्री खुलने का समय होगा। एनएच टू से भारी-मध्यम व्यावसायिक वाहन अब सिर्फ मोहनसराय के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगे। बाईपास स्थित मलहिया, लौटूबीर, पीतांबरी अस्पताल, नरायनपुर चौराहा, लठिया चौराहा, अमरा अखरी चौराहा, भदवर चौराहा और खमहापुर टड़िया से शहर में भारी-मध्यम व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। यह कार्ययोजना बुधवार से लागू होगी।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि रथयात्रा चौराहे से गुरुबाग तिराहा की तरफ वाहन जा सकेंगे लेकिन रथयात्रा चौराहा से गुरुबाग तिराहा की तरफ वाहन नहीं आएंगे। गुरुबाग तिराहा से कमच्छा की ओर वाहन जाएंगे लेकिन कमच्छा की ओर से गुरुबाग तिराहा की ओर नहीं जाएंगे। गोदौलिया से मैदागिन की ओर वाहन जाएंगे लेकिन मैदागिन से गोदौलिया की ओर नहीं जाएंगे। पांडेयपुर से हुकुलगंज ताड़ीखाना तिराहा की तरफ वाहन जाएंगे लेकिन ताड़ीखाना से पांडेयपुर की ओर नहीं आएंगे। लोहटिया से डीएवी कालेज की ओर वाहन जाएंगे लेकिन डीएवी कालेज से लोहटिया की ओर नहीं आएंगे। डीएवी कालेज से दारानगर होते हुए मैदागिन की ओर वाहन जाएंगे लेकिन मैदागिन से दारानगर होते हुए डीएवी कालेज की ओर नहीं जाएंगे। वन-वे की इस व्यवस्था का उल्लंघन पुलिस एक्ट के तहत दंडनीय होगा। निगरानी के लिए तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें