फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से तीन दिन कैंपस में रहेंगे जस्टिस दीक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में 21 सितंबर को छात्रा के साथ छेड़खानी मामले की जांच अभी पूरी नहीं हो पाई है। मामले की जांच कर रहे हाईकोर्ट के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति वीके दीक्षित 6 से 8 दिसंबर तक बीएचयू में रहेंगे। यहां एलडी गेस्ट हाउस के जांच समिति कक्ष में वह 7-8 दिसंबर को रहकर जांच करेंगे। इस दौरान छात्र-छात्राओं के अलावा कोई भी व्यक्ति घटना से जुड़े साक्ष्य, तर्क और अपना पक्ष रख सकता है।
विज्ञापन

छेड़खानी की घटना के बाद से ही परिसर का माहौल गरमाया है। तब से लेकर अब तक पांच बार छेड़खानी हो चुकी है जबकि दो छात्रों संग रैगिंग की घटना भी घट चुकी है। इस बीच न्यायमूर्ति दीक्षित एक बार फिर विश्वविद्यालय कैंपस आ रहे हैं। इसके पूर्व भी वह यहां रहकर सुनवाई कर चुके हैं। सहायक कुलसचिव सामान्य प्रशासन बीएस विद्यार्थी की ओर से इसके लिए महिला महाविद्यालय प्राचार्य के साथ ही सभी संकायों के प्रमुख, संस्थानों के निदेशक, विभागाध्यक्ष, केंद्र समन्वयक और छात्रावासों के संरक्षक, समन्वयक को पत्र भेजा गया है। बताया है कि 7-8 दिसंबर को सुबह 11 बजे से कोई भी गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 313 में अपना पक्ष जांच समिति के समक्ष रख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें