फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमूत्र से बड़ी बीमारियों का निदान संभव: फैज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सुंदरपुर के कर्माजीतपुर में मंगलवार को गौ कथावाचक मोहम्मद फैज खान का सम्मान किया गया। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गाय के दूध से निर्मित घी और गो मूत्र से मोटापा, ब्लड प्रेशर सहित कई बड़ी बीमारियों का निदान संभव है। उन्होंने गोरक्षा के लिए उपस्थित जनसमुदाय का आह्वान किया।
विज्ञापन

गोरक्षा के प्रति जनजागरूकता के लिए मोहम्मद फैज कई वर्षों से अभियान चला रहे हैं। फिलहाल वह गो सेवा यात्रा लेकर काशी आए हैं। सत्या फाउंडेशन के चेतन उपाध्याय ने भी गो सेवा की महत्ता पर प्रकाश डाला। संचालन विप्लव सिंह और अमित प्रजापति, धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक पांडेय ने किया। समाज को जागरूक करने के लिये विगत कई वर्षों से देश के अलग अलग हिस्सो में गौ कथा सुनाकर समाज में गाय की उपयोगिता के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें