फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के फर्जी लेटर पैड से जमीन कब्जाने की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रदेश के पशुधन, लघु सिंचाई और मत्स्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के फर्जी लेटर पैड के सहारे जमीन कब्जा करने का मामला उजागर होने के बाद गुरुवार को पुलिस-प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा रहा। डीएम योगेश्वर राम मिश्र के निर्देश पर एडीएम प्रशासन मुनींद्र नाथ उपाध्याय ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एडीएम ने एसडीएम सदर से मामले से संबंधित सभी दस्तावेज मांगे हैं। पूरे मामले का शासन स्तर से भी संज्ञान लिया गया है। एडीएम प्रशासन की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

भेलूपुर के खोजवां सरायनंदन निवासी द्वारिका नाथ ओझा ने बीते दिन लखनऊ में कैबिनेट मंत्री प्रो. बघेल से मुलाकात की थी। उन्होंने प्रो. बघेल को उनके द्वारा 12 जुलाई, 2017 को अपने लेटर पैड पर लिखा गया पत्र दिखाते हुए बताया कि उनके इस पत्र के आधार पर बड़ी गैबी स्थित उनकी जमीन पर भूमाफिया कब्जा करने की फिराक में हैं। इसी लेटर पैड के सहारे ही आरोपियों ने पुलिस और प्रशासन की मदद ली और लगभग दो बीघा जमीन पर बाउंड्री करा ली है। इसमें से एक बीघा बंजर जमीन नगर निगम की है। लेटर पैड को देखने के बाद प्रो. बघेल ने दावा किया कि वह पत्र उनका नहीं है। इसके साथ ही मंत्री ने डीएम को फर्जी लेटर पैड के सहारे जमीन कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें