फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट पर दिखेंगे पीएम के संसदीय क्षेत्र में हुए कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सांसद निधि के डायरेक्टर जनरल एके लांबा ने शुक्रवार को विकास भवन में पीएम नरेंद्र मोदी की निधि से कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। विकास भवन में अफसरों के साथ समीक्षा के बाद उन्होंने रवींद्रपुरी, मानसनगर, भगवानपुर में आरईएस की ओर से बनाई गई सड़क का निरीक्षण भी किया। बैठक में उन्होंने अब तक मिली धनराशि और खर्च के बारे में पूछा। अधिकारियों ने बताया कि 12.50 करोड़ में से मात्र 12 लाख रुपये बचे हैं। बाकी धनराशि का इस्तेमाल कर लिया गया। उन्होंने शेष 0.96 प्रतिशत धनराशि के लिए कार्य प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में सांसद निधि के डायरेक्ट डी सांई बाबा, एडिशनल डायरेक्टर सुधीर कुमार भी शामिल रहे। सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि डायरेक्टर जनरल ने सांसद निधि से हुए कार्यों को निधि की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया। साथ ही हाल ही में बनी पीएम के कार्यों की डिजिटल डायरी का लिंक निधि की वेबसाइट पर भी देने को कहा। दरअसल काम होने के बाद वेबसाइट पर नहीं चढ़ने के कारण पीएम के कार्य दिखाई नहीं दे रहे थे। इसी कारण से वह यहां समीक्षा करने आए थे। यहां आने पर पता चला कि कार्य पूरे हैं, वेबसाइट पर नहीं अपलोड किया गया। तकनीकी दिक्कत के चलते वेबसाइट पर जो डाटा चढ़ाया गया था वह उड़ गया था। इसे दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। शाम को वे रवींद्रपुरी, मानसनगर, भगवानपुर में सड़कों का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर डीआरडीए के परियोजना निदेशक पीसी पटेल और आरईएस के अभियंताओं के कार्य की गुणवत्ता आदि के बारे में पूछताछ की। शनिवार को भी वे कुछ जगहों का निरीक्षण करने जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें