फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस भेजकर वीडीए जनता से वसूल रहा पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि वाराणसी विकास प्राधिकरण जनता केसाथ तानाशाही रवैया अपना रहा है। एक बार नोटिस भेजकर फिर से दोबारा नोटिस थमा दी जा रही है। आरोप लगाया कि इसके बाद नागरिकों से पैसा वसूला जा रहा है। उन्होंने यह जानकारी गुरुवार को पराड़कर भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नोटिस का जवाब देने केबाद भी नोटिस भेजकर जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। वीडीए के सक्षम अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया कि वीडीए में एक ही पटल पर कई वर्षों से जमे अधिकारी और कर्मचारी दोहन कर रहे हैं। इसके खिलाफ 18 अगस्त से 15 दिन तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरूआत शुक्रवार से पांडेयपुर से शुरू होगी। इसके बाद वीडीए कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा फिर क्रमिक अनशन के इसके खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। इस दौरान हर्षवर्धन सिंह, हिफाजत आलम, चंचल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें