फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा घेरा तोड़कर सपाई पहुंचे डीएम पोर्टिको, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्व सीएम अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की जानकारी पाकर गुरुवार को सपाई सड़क पर उतर आए। जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाजनों ने पुलिस से नोकझोंक और धक्कामुक्की की। इसके बाद पुलिस का सुरक्षा घेरे तोड़ते हुए सभी डीएम पोर्टिको के नीचे जा पहुंचे। जमकर हुई नारेबाजी के बीच सात थानों की फोर्स के साथ पहुंचे एसपी सिटी ने सपाजनों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भिजवाया। पुलिस के अनुसार 135 सपा कार्यकर्ताओं को मुचलके पर छोड़ दिया गया। इस दौरान दो घंटे तक जिला मुख्यालय पर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर गुरुवार को सबसे समाजवादी यूथ बिग्रेड, छात्रसभा और युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया। पुलिस ने आशुतोष सिन्हा, दीपचंद गुप्ता, रोहित यादव, राजू यादव, अभिषेक सिंह, महेश यादव आदि को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव और महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल के नेतृत्व में पहुंचे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डीएम पोर्टिको के नीचे जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार विरोधी नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शन में पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, पूर्व विधायक राजनाथ यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, कन्हैयालाल गुप्ता, आत्माराम यादव, मनोज राय धूपचंडी, रितेश केशरी, डॉ. ओपी सिंह, हाजी इस्तकबाल कुरैशी, डॉ. रमेश राजभर आदि शामिल रहे। उधर, मैदागिन चौराहा पर पार्षद रविकांत विश्वकर्मा, किशन दीक्षित, संदीप मिश्रा, रजत श्रीवास्तव, नदीम सिद्दीकी आदि ने प्रदर्शन किया तो पुलिस सभी को कोतवाली थाना ले गई।
------
सीओ और इंस्पेक्टर कैंट की सुरक्षा व्यवस्था नहीं आई काम
जिला मुख्यालय पहुंचे सपाइयों को कलेक्ट्रेट के अंदर जाने से रोकने में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी कैंट और इंस्पेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था काम न आई। सपाई पुलिस से धक्कामुक्की करते हुए धड़धड़ाते हुए डीएम पोर्टिको तक पहुंचे। वहीं, सूचना तंत्र भी सपाइयों के संख्या बल का अनुमान लगाने में नाकाम रहा। संयोग अच्छा था कि प्रदर्शन हिंसक रूप नहीं धारण किया, नहीं तो स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें