आरएस यादव की न्यायिक रिमांडउ 28 जुलाई तक बढ़ी
वाराणसी। जिला जेल में निरुद्ध चंदौली जनपद के निलंबित एआरटीओ आरएस यादव की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण जितेंद्र पांडेय की अदालत में पेशी हुई। इसमें उसका न्यायिक रिमांड 28 जुलाई तक के लिए बढ़ाया गया।
कड़ी सुरक्षा में हुई बृजेश सिंह की पेशी
वाराणसी। सिकरौरा कांड में आरोपी एमएलसी बृजेश सिंह को कड़ी सुरक्षा में सेंट्रल जेल से लाकर एडीजे प्रथम पीके शर्मा की अदालत में पेश किया गया। अदालत में घटना के समय आरोपी एमएलसी के नाबालिग होने के मुद्दे पर दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई। इसके बाद अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए 18 जुलाई की तिथि नियत कर दी।