फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी की सीट पर पूर्व प्रत्याशी ठोकेंगी ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। सोनभद्र- मिर्जापुर की एमएलसी रामलली मिश्रा की जिला पंचायत सदस्य की रिक्त सीट वार्ड संख्या 21 से पूर्व प्रधान ललिता शुक्ला उपचुनाव लड़ेंगी। शनिवार को ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की अध्यक्षता में धनापुर में संपन्न हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। 31 सदस्यीय टीम ने यह निर्णय लिया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर विधायक की पत्नी रामलली मिश्रा ने 2015 के पंचायत चुनाव में 21 वार्ड से जीत दर्ज की थी। 2016 में सोनभद्र- मिर्जापुर एमएलसी के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने उक्त सीट से इस्तीफा दे दिया था। करीब पांच माह पूर्व खाली हुई सीट पर उप चुनाव की अधिसूचना जारी होने से गहमागहमी बढ़ गई थी। शनिवार को विधायक के धनापुर आवास पर 31 सदस्यों की कमेटी ने सुजातपुर की पूर्व प्रधान ललिता शुक्ला पत्नी अशोक शुक्ल बुल्लारी को प्रत्याशी के रूप में चयन किया। इस मौके पर एमएलसी रामलली मिश्र, रामरूप बिंद, राजबली उपाध्याय, पारसनाथ, अमलदार सिंह, लालजी यादव लालमणि बिंद, रामजी राव, सूबेदार यादव, विनोद मिश्र, रामानंद यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें