फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ट्रेन के सामने कूदी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा में फेल होने पर एक छात्रा ने शुक्रवार को जंघई रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। मौत की सूचना पर पहुंचे छात्रा के भाई ने बताया कि बीए की परीक्षा में फेल होने पर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

पंवारा थाना के महापुर गांव निवासी गोवर्धन गुप्ता परिवार सहित मुम्बई में रहते हैं । घर पर पुत्री चंदन व पुत्र दीपक रहते थे। चन्दन गुप्ता (20) नागरिक महाविद्यालय जंघई मे बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। तीन दिन पहले निकले रिजल्ट मे मे वह फेल हो गयी थी। पिछली बार भी इसी कक्षा में वह फेल हो गई थी। दोबारा परीक्षा देने पर भी वह सफल नहीं हुई। जिस दिन रेजल्ट निकला था उसी दिन से वह तनाव में थी। शुक्त्रस्वार की सुबह दस बजे वह घर से निकल कर बस में सवार होकर जंघई पहुंची। गेट बन्द होने पर बस क्रासिंग के पास खड़ी हो गई। अचानक बस से उतरकर काशी एक्सप्रेस के सामने उसने छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर आरपीएफ जीआरपी के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को कब्जे मे लिया। पर्स मे मिले नम्बर पर उसके भाई को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे उसके भाई प्रदीप गुप्ता ने बताया की उसे बहुत समझाया था पर वह तनाव में ही थी। वह घर से जंघई के लिए निकली थीी पर वह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे देगी इस बात का भरोसा नहीं था। मुंबई में रह रहे छात्रा के माता पिता घर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें