जौनपुर(ब्यूरो)। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय व सीएमओ एके निगम ने बुधवार को जिला महिला चिकित्सालय में नौ माह से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर उद्घाटन किया।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कहा कि जिले में सभी नौ माह से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एके निगम ने बताया कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह के प्रथम चरण के अर्न्तगत जनपद में बाल स्वास्थ्य पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पीलाया जाएगा। इस अवसर पर सीएमस महिला डा. लिली श्रीवास्तव, डा. एके यादव, डा. रामप्यारे, सत्यव्रत त्रिपाठी आदि उपस्थित रहें।