फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक 20 घंटे चला रहे रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी रोडवेज चालकों के हाथ में है। इसके बावजूद भी परिवहन विभाग नियमों से चार गुना अधिक समय तक रोडवेज चालकों से बसे चलवा रहे हैं। जिसका नतीजा सिकरारा के बरगुदर पुल पर हुई घटना है।
विज्ञापन

नियम है कि रोडवेज चालकों से साढे पांच घंटा ही काम लिया जाए। लेकिन गोरखपुर और इलाहाबाद रूट पर 18 से 20 घंटे चालकों से काम लिया जा रहा है। गोरखपुर से इलाहाबाद की दूरी 288 किलोमीटर है। ऐसे में 576 किलोमीटर उन्हें बसे चलानी पड़ती है। एक चालक ने बताया कि सुबह आठ बजे गोरखपुर से वह बस लेकर निकलता है तो वह कभी पांच तो कभी छह बजे शाम को इलाहाबाद पहुंचता है। वहां पहुंचने के दो घंटे बाद फिर बस लेकर उन्हें वापस होना पड़ता है। इस तरह भोर में पंाच बजे वह गोरखपुर पहुंच पाता है। इतना समय जाम और क्रासिंग बंद होने की वजह से लगता है। यह अलग बात है कि हर चार घंटे का ओवर टाइम विभाग उन्हें देता है। लेकिन यह नियम संगत नही है। यात्रियाें की जान जोखिम है। वैसे भी रोडवेज की व्यवस्था से यात्री परेशान हैं। एआरएम केशरी नंदन चौधरी का कहना है कि हर साढे पांच घंटे के बाद चालक को बदलने का नियम जरूर है लेकिन उनसे चार घंटे अतिरिक्त काम लेने पर आधे घंटे का रेस्ट दिया जाता है। और ओवर टाइम करने वाले को दूसरे दिन 24 घंटे का रेस्ट मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें