घनश्यामपुर। मकान में ताला लगाकर घर से बाहर निकाल दिए जाने का आरोप लगाते हुए सरोखनपुर गांव का एक परिवार न्याय के लिए एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गया। एसडीएम के समझाने बुझाने पर लोग धरना से उठ गए। पीड़ित परिवार ने प्रशासन को चेताया है कि यदि दो दिवस के भीतर उसे न्याय नहीं मिला तो वह फिर से धरने पर बैठ जाएगा। बसन्तलाल का आरोप है कि वह परिवार सहित मुंबई रहता है। दो वर्ष बाद जब वह मुंबई से परिवार सहित घर वापस लौटा तो उसके मकान के मुख्य द्वार पर दो ताला लगा हुआ मिला। पता लगाने पर जानकारी हुई कि कुछ लोगों ने मकान की रजिस्ट्री करा ली है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि वह इस बात की शिकायत थाना बदलापुर में किया। किन्तु पुलिस ने कोई कार्यवाही नही किया। धरने पर बसन्तलाल, पूनम, आशीष आंचल आदि बैठे थे।