फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो की डीपीआर को केंद्र से मंजूरी दिलाने के प्रयास में तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी/लखनऊ। प्रदेश के चार बडे़ शहरों में मेट्रो रेल सेवा शुरू करने को लेकर योगी सरकार ने कवायद तेज कर दी है। वाराणसी के लिए तैयार डीपीआर को भी केंद्र से मंजूरी दिलाने को लेकर प्रयास तेज कर दिए गए हैं। यहां बीएचयू से भेल तक और बेनिया से सारनाथ तक करीब 29 किमी लंबे कारीडोर का निर्माण होना है। इस पर 17 हजार करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च की जानी है।
विज्ञापन

मेट्रोमैन श्रीधरन की हरी झंडी भी मिल चुकी है। दरअसल, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेट्रो परियोजना पर काम शुरू कराने के बाद अखिलेश सरकार ने चुनावी साल को देखते हुए पिछले साल ही वाराणसी, कानपुर, आगरा, मेरठ व इलाहाबाद में भी मेट्रो चलाने की घोषणा की थी और आनन-फानन में वाराणसी और कानपुर के लिए मेट्रो रेल परियोजना की डीपीआर तैयार करा भी दी थी। हालांकि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के स्तर पर इन परियोजना को शुरू करने को लेकर कोई ठोस पहल शुरू नहीं हो पाई थी। अलबत्ता इतना जरूर हुआ था कि मार्च-2016 में कानपुर और जून-2016 में वाराणसी मेट्रो के लिए तैयार डीपीआर को अंतिम रूप देकर केंद्र को भेज दिया गया था, जिसे अब तक मंजूरी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें