मकर संक्रांति पर कैंट स्टेशन पर एक दिन में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। सबसे अधिक भीड़ मैदागिन से चौक, गोदौलिया मार्ग पर रही। इसके बाद कालभैरव और पंचगंगा घाट के रास्ते दशाश्वमेध जाने वाले मार्ग पर भी अत्यधिक भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
इनमें सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही तैयारियां कर ली थी। पुलिस और यातायात विभाग ने विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्जन किया था।
बावजूद इसके कई इलाकों में लोग जाम से दो चार हुए। राजघाट, विशेश्वरगंज, लहरतारा, सामने घाट, लंका, लक्सा समेत कई इलाकों में लोग 2 घंटे तक जाम से जूझते रहे।