फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्वर्णकार महासमागम में जुटेंगे देशभर से 20 हजार सराफा व्यवसायी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में 20 सितंबर को सोनार महासमागम काशी का आयोजन किया जाएगा। स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस विशाल महासमागम में देशभर से लगभग 20 हजार स्वर्णकार और सराफा व्यवसायी जुटेंगे। इसमें अकेले वाराणसी से 10 हजार स्वर्णकारों को निमंत्रण भेजा गया है। कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। देश-प्रदेश के प्रमुख संगठनों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन


आयोजन की सफलता के लिए वाराणसी सराफा एसोसिएशन, वाराणसी स्वर्णकार व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ, काशी सराफा मंडल, उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज, वाराणसी सराफा व्यापार मंडल और स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी सहित विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने अपनी सहमति दे दी है।
स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष किशाेर सेठ ने बताया कि समागम के दौरान स्थानीय निकायों, विधानसभा, विधान परिषद और लोकसभा जैसी निर्णयकारी संस्थाओं में समाज की सम्मानजनक राजनीतिक भागीदारी के लिए भावी रणनीति तय की जाएगी। वाराणसी स्वर्णकार व्यापार मंडल के प्रभारी जितेंद्र सेठ ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, युवा नेतृत्व, व्यापार संरक्षण और प्रतिभाशाली युवाओं व महिलाओं को प्रोत्साहित करने पर भी मंच से विचार-विमर्श होगा।
विज्ञापन


वाराणसी सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन सेठ ने बताया कि सम्मेलन में सर्राफा कारोबारियों एवं कारीगरों से जुड़ी गंभीर समस्याओं पर मंथन किया जाएगा। सराफा कारोबारी विष्णु दयाल सेठ ने बताया कि व्यापारियों के सामने आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों और कथित उत्पीड़न के मुद्दों पर सामूहिक पहल की योजना बनेगी। व्यापार की सुरक्षा और न्यायपूर्ण वातावरण के लिए शासन-प्रशासन के समक्ष सकारात्मक प्रतिनिधित्व का संकल्प लिया जाएगा।
तीन हजार महिलाएं भी होंगी शामिल
कार्यक्रम में काशी की तीन हजार महिलाएं भी शामिल होंगी। स्वर्णकार भारती महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बेबी सेठ ने बताया कि यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र से महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। इसमें अकेले काशी से ही तीन हजार महिलाएं शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें