फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लालपुर स्टेडियम में खेल कौशल दिखाएंगे 12 संसदीय क्षेत्रों के 2000 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से 13 और 14 मार्च को उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत जोन स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी नितीश राय ने बताया कि इसमें वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मीरजापुर, भदोही, सोनभद्र के कुल 12 संसदीय क्षेत्रों के करीब 2000 खिलाड़ी शामिल होंगे। विजेताओं को राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले दिन डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम लालपुर में एथलेटिक्स, भारोत्तोलन और कबड्डी प्रतियोगिता होगी। दूसरे दिन फुटबाॅल के मुकाबले होंगे। 13 मार्च से ही विकास इंटरमीडिएट कॉलेज परमानंदपुर में भी प्रतियोगिताएं होंगी। पहले दिन कुश्ती और दूसरे दिन वाॅलीबाॅल, जूडो और बैडमिंटन की प्रतियोगिता होगी। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या करेंगी। विशिष्ठ अतिथि एमएलसी और भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा होंगे।

विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगे
जिला युवा कल्याण अधिकारी नितीश राय ने बताया कि जोन स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल लीग में शामिल होने का मौका मिलेगा। यह प्रतिस्पर्धा 18, 19 और 20 मार्च को मेरठ में होगी। 21, 22 और 23 मार्च को झांसी में और 25, 26 और 27 को प्रतियोगिता का आयोजन प्रयागराज में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का विवरण
तिथि - स्थान - खेल के प्रकार
18 से 20 मार्च - मेरठ - कबड्डी, कुश्ती और जूडो
21 से 23 मार्च - झांसी - वाॅलीबाॅल, भारोत्तोलन और फुटबाॅल
25 से 27 मार्च - प्रयागराज - फुटबाॅल और बैडमिंटन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें