परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए बालिका रग्बी फुटबाल मैच का दृश्य। संवाद
- फोटो : स्वयं
सिटी क्लब ने बुधवार को जिला स्तरीय बालिका रग्बी फुटबाॅल प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में यूनाइटेड क्लब को 24-18 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों ने 42 बार रग्बी फुटबॉल को गोलपोस्ट के बीच के क्रॉसबार के पार पहुंचाया। पहले हाफ में 22 और दूसरे में 20 ट्राई मिले। रग्बी में क्रॉसबार गोलपोस्ट का वह हॉरिज़ॉन्टल हिस्सा है जो दो वर्टिकल पोस्ट को जोड़ता है। शुरुआत से ही सिटी क्लब की सृष्टि पटेल और काजल आक्रामक दिखीं। पहले हाफ में दो शानदार ट्राई बनाकर टीम को बढ़त दिलाई। वहीं, यूनाइटेड टीम की राशि यादव और तान्या पटेल ने वापसी करते हुए एक ट्राई और एक कन्वर्जन के जरिये स्कोर को 12-10 तक पहुंचा दिया। पहले हाफ के अंत तक दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक बना रहा। दूसरे हाफ में सिटी क्लब की कप्तान रिया राजभर ने निर्णायक ट्राई किया। यूनाइटेड टीम ने अंतिम मिनटों में वापसी का प्रयास किया लेकिन सिटी क्लब के मजबूत डिफेंस के चलते सफलता नहीं मिल पाई।